महामहिम महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी का प्रथम बार कुमॉऊ के प्रवेश द्वार सर्किट हाउस काठगोदाम में आगमन हुआ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी ।महामहिम महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी का प्रथम बार कुमॉऊ के प्रवेश द्वार सर्किट हाउस काठगोदाम में आगमन हुआ। कोश्यारी जी के आगमन पर जिला प्रशासन व आम जनमानस द्वारा कुमाऊॅ के वाद्य यन्त्र सहित छोलिया दल के साथ भव्य स्वागत किया गया। तथा प्रशासन द्वारा इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। महाराष्ट्र के गर्वनर द्वारा प्रेस से वार्ता की गई उन्होनंे कहा कि उत्तराखण्ड की महान

जनता के स्नेह से महाराष्ट्र में सेवा करने का अवसर मिला और उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लोगों को उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि मराठी के शब्द व कुमॉऊनी गढ़वाली के शब्द लगभग एक जैसे है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, महापौर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गडिया, जिला अधिकारी धीरज गर्ब्याल, एस॰एस॰पी॰ पंकज भट्ट, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार के साथ आयोग उपाध्यक्ष अजय राजौर, डॉ॰ अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, वार्ड पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विकास भगत, प्रकाश हरबोला, प्रताप बिष्ट, हरीश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनिश्चिततकालीन धरना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999