20 लाख कीमत की,173 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को एसओजी उधमसिंहनगर पुलिस ने किया की गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा शराब की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध / पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन के निर्देशन में एस० ओ०जी०/ए0एन0टी0एफ0 टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चालक मुस्ताक अली पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम बंडिया थाना किच्छा जनपद उधमसिंह नगर के पास से वाहन पिकप संख्या


UK06CA- 7767 में कुल 173 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न भिन्न कम्पनियों की गाबा चौक रुद्रपुर के पास से बरामद की गयी पूछताछ में चालक मुस्ताक अली उपरोक्त ने बताया कि साहब मैं अक्सर FL2 रुद्रपुर से अलग – अलग शराब के ठेकों में शराब छोड़ने जाते रहता हूं

यह भी पढ़ें -  अब एक फोन कॉल पर ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं पहुंचेंगी आपके द्वार

आज मैं उक्त वाहन में FL2 से 173 पेटी अलग – अलग कम्पनियों की अंग्रेजी शराब जिसको मुझे किच्छा, सितारगंज होते हुए शक्ति फार्म ठेके में छोड़ना था साहब मेरे मन में लालच आ गया मैंने सोचा कुछ पेटियां सुनसान जगह में छुपा देता हूं


शेष शराब को शक्ति फार्म छोड़ दूंगा ओर मालिक को बता दूंगा कि चलते समय गाड़ी से कुछ पेटियां गिर गयी लेकिन इससे पहले आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया साहब गलती हो गयी।

यह भी पढ़ें -  28 अगस्त को होगी 11वी राष्ट्रीय मानसून माउंटेन मैराथन

गिरफ्तार अभियुक्त मुस्ताक उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में आबकारी अधि0 की धारा 64 (ख)/68 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –

मुस्ताक अली पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम बंडिया थाना किच्छा जनपद उधमसिंह नगर


बरामद माल – टीचर्स की कुल 10 पेटी, सिग्नेचर की कुल 8 पेटी, एन्टी क्यूटी के कुल 13 पेटी, बेट 69 के कुल 5 पेटी, रांयल स्टेज की 60 पेटी, ब्लैण्डर प्राइड बिस्की के कुल 35 पेटी, बकार्डी ब्लैक रम के कुल 15 पेटी, मैकडांल्स की कुल 17 पेटी, रायल चैलेन्ज की कुल 10 पेटी (कुल 173 पेटी अंग्रेजी शराब) बरामदा अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999