
हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख तय की है। अब संबंधित पक्षों की नजर आगामी सुनवाई पर टिकी है। अगली तारीख जल्द तय की जाएगी
बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर कथित अतिक्रमण से जुड़े इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। मामले में प्रभावित पक्षों के साथ ही रेलवे और प्रशासन की ओर से भी अपनी-अपनी दलीलें रखी जा रही हैं।
बुधवार को मामले की सुनवाई नहीं होने के बाद अब अगली तारीख पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है


