uk…चमोली में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप -पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा

खबर शेयर करें -

चमोली। विकासखंड के सेनू गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेनू गांव निवासी ज्योति (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे के हुक से चुन्नी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद से ही महिला की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। अब मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम सेनू गांव पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतका का पति दिल्ली में निजी नौकरी करता है। ज्योति की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्ष का बेटा और दो वर्ष की बेटी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- बिंदु ख़ता के इन इलाकों में गौला नदी ने किया भूकटाव

महिला की संदिग्ध मौत के बाद से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999