हल्द्वानी में रफ्तार का कहर! तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में तीसरे छात्र की भी मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीसरे छात्र की भी मौत हो गई। शुक्रवार को हुए इस हादसे में दो छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था…जबकि तीसरे छात्र प्रांजल मावड़ी की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल एक छात्रा का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:25 बजे चार दोस्त फोर्ड फिगो कार से जा रहे थे कार गोलापुल की ओर से लालकुआं की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार में दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की गई। तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार कई बार पलटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  किसानों को सीएम धामी का बड़ा तोहफा: गन्ना मूल्य 30 रुपए प्रति कुंतल तक बढ़ा, जानें नई दरें

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में उत्कर्ष धपोला (16) और सिद्धांत पाठक (16) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रांजल मावड़ी (17) ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल भाविका (16) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चारों दोस्त आपस में अच्छे मित्र थे वे साथ में कोचिंग करते थे और जेईई परीक्षा पास कर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे थे…लेकिन एक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।
परिवारों को था बच्चों के भविष्य से जुड़ा सपना

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, 19 से 21 September तक कैसा रहेगा हाल?

सिद्धांत पाठक अपनी मां से दोस्त उत्कर्ष से मिलने की बात कहकर घर से निकला था किसी को अंदाजा नहीं था…कि यह मुलाकात परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी।
प्रांजल के पिता भीमताल में प्रोफेसर हैं और उसका बड़ा भाई एयरफोर्स में कार्यरत है। वहीं उत्कर्ष का परिवार करीब एक साल पहले बागेश्वर से हल्द्वानी आया था…ताकि बेटे को बेहतर भविष्य मिल सके।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है…कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : यहां निकला 12 फिट लंबा किंग कोबरा क्षेत्र में मचा हड़कंप,वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

हल्द्वानी में इससे पहले 11 जुलाई को भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था…उस दौरान ओवरब्रिज पर खड़े चार युवकों को एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई थी।लगातार हो रहे ऐसे हादसे तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999