शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

हैड़ाखान मार्ग पर वारदात, अल्मोड़ा के दन्या के हैं दोनों आरोप

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को कार से हैड़ाखान मार्ग पर ले गए। वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई। पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का जुर्माना; कई नामी प्रतिष्ठानों की खुली पोल

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

प्रभारी एसओ दिलीप के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र निवासी किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। वहां उसे घर के पास किराये पर रहने वाले अल्मोड़ा के दन्या थानांतर्गत नौगांव निवासी मोहित और प्रदीप मिले। दोनों ने घुमाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। उसके बाद तीनों हैड़ाखान रोड की ओर निकल गए। वहां युवकों ने कार में ही किशोरी को शराब

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही ईको कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, 4 गंभीर

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा

कार में दो आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में इस्तेमाल कार को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  स्टिंग ऑपरेशन मामला: CBI ने हरीश रावत को भेजा नोटिस, हरदा बोले लगता है चुनाव पास हैं

परिजनों के अनुसार देर रात साढ़े दस बजे तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो चिंता हुई। सभी लोग काठगोदाम थाने पहुंचे। पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की तो हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी दिखी। पुलिस ने देखा तो कार में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे। मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999