सेना में ‘महिला अग्निवीर’ की भर्तियां

खबर शेयर करें -

भारतीय थल सेना ने ‘महिला अग्निवीरों’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की अविवाहित महिला उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

महिला अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

योग्यता: न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास हो। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हों। हल्के वाहन चलाने का लाइसेंस होने पर वरीयता मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  हरेला वृक्षारोपण व मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

वेतन: 30,000 से 40000 रुपये। आयु सीमा

उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2005 से पहले और 01 जुलाई 2009 के बाद नहीं हुआ हो।

आवेदन शुल्क

250 रुपये। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग से ऑनलाइन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता/शारीरिक मानक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा

1.6 किलोमीटर की दौड़ सात मिनट 30 सेकेंड के अंदर पूरी करने पर 60 अंक और सात मिनट 31 सेकेंड से आठ मिनट में दौड़ पूरी करने पर 48 अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  2025- 26 के लिए राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारित, CS ने दिए समय पर पूरा करने की हिदायत

7 फीट की खाई को पार करना होगा। (क्वालिफाइंग होगी)

जिग-जैग आकार में बने तंग रास्ते पर बिना गिरे चलना होगा। (क्वालिफाइंग होगी)

पांच पुल अप्स पर 40 अंक, चार पुल अप्स पर 33 अंक, तीन पुल अप्स पर 27 अंक, दो पुल अप्स पर 21 अंक और

एक न्यूनतम शारीरिक मापदंड पुल अप्स पर 16 अंक मिलेंगे।

कद: 162 सेंटीमीटर।

वजन: कद के अनुपात में। जरूरी सूचनाएं

यह भी पढ़ें -  VIDEO: Pak की इंटरनेशनल बेइज्जती!, बात करते हुए निकल गए मोदी-पुतिन, देखते रह गए शहबाज शरीफ

विधवा या तलाकशुदा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। लेकिन इनकी संतान न हो।

आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना की वेबसाइट

(joinindianarmy.nic.in) पर जाएं। ‘कैप्चा’ दर्ज कर ‘एंटर वेबसाइट’ पर क्लिक कर दें।

होमपेज पर ‘JCO / OR/Agniveer Enrolment’ सेक्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर View All पर क्लिक करें।

Uttarakhand_ WMP Notification_Year 2027 विज्ञापन पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़कर योग्यता जांच लें। अब दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999