आपातकालीन परिस्थितियों में चेतावनी के लिए लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज सायरन, CM ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -
CM Dhami siren dehradun

राजधानी देहरादून में आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तुरंत सतर्क करने के लिए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरनों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने इन सभी सायरनों का उद्घाटन किया।

पहले चरण में देहरादून में लगाए 13 सायरन

बता दें इन अत्याधुनिक सायरनों को पुलिस थानों और चौकियों में स्थापित किया गया है। सायरन की आवाज 8 से लेकर 16 किलोमीटर तक आसानी से सुनाई दे सकती है। इससे आपात स्थिति में बड़ी संख्या में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा- Nainital news

देहरादून में यहां लगाए देहरादून सायरन

जानकारी के अनुसार पहले चरण में देहरादून में ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटाउन और रायपुर में 16 किलोमीटर रेंज वाले सायरन लगाए गए हैं। इसके अलावा थाना डालनवाला, पल्टन बाजार, राजपुर, पटेल नगर, नेहरू कॉलोनी, कैंट, वसंत विहार, पुलिस चौकी बिंदाल और पुलिस लाइन रेसकोर्स में 8 किलोमीटर रेंज के 9 सायरन लगाए गए हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999