16 June Uttarakhand Weather Update: IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 16 जून को भी पहाड़ी जिलों में बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।

16 जून को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 16 जून को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में एक्शन!, एनकाउंटर में दबोचे गए दोनों आरोपी

21 जून तक ख़राब रहेगा मौसम

वैज्ञानिकों की माने तो 17 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। 21 जून तक प्रदेश में ये सिलसिला जारी रहने वाला है। जिसके चलते आने वाले चार से पांच दिनों में पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999