हल्द्वानी – नैनीताल जिले में भारी बरसात से 19 मार्ग बंद, नैनीताल में 117 मिली बरसात

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी : नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में रेड अलर्ट के चलते भारी बरसात हुई है। नैनीताल क्षेत्र में 117 मिनी और हल्द्वानी में 89 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई है। इसके अलावा भारी बरसात की वजह से राज्य मार्ग, जिला मार्ग सहित 19 ग्रामीण मार्ग बंद है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में 55 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है जबकि इस मानसून सीजन में अब तक 248.96 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इसके अलावा गौला नदी कोसी नदी और नंधौर नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। भूस्खलन की वजह से पर्वतीय इलाकों में राज्य मार्ग संख्या 71, प्रमुख जिला मार्ग भुजान- बेतालघाट, मोना – ल्वेशाल, कलापातल- सीलियाकोट, छीड़ा खान- मीडार मोटर मार्ग रस्ते कल 19 रास्ते बंद है, इसके अलावा अभी अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग में भारी बरसात के चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में स्कूल के पीछे वाले कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट, कमरे का नजारा देख पुलिस के उड़े होश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999