त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने गए नौ सेना के 4 जवानों के शव बरामद

खबर शेयर करें -

त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने गए 5 नौसैनिक हिमस्खलन के बाद लापता हो गए थे। 4 नौसेना पर्वतारोहियों के शव त्रिशूल पर्वत के पास बरामद किए गए हैं।जबकि पांचवें नौ सैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने की कोशिश जारी है। कुल 20 सदस्यों का दल त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने के लिए निकला था।नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) उत्तरकाशी के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि बचाव दल ने माउंट त्रिशूल, चमोली से 4 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए हैं। अन्य दो सदस्यों की तलाश जारी है। हिमस्खलन के बाद एक दल लापता हो गया था।इनकी पहचान लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और हरिओम हरिओम एमसीपीओ के रूप में हुई है। अलबत्ता, शनिवार सुबह ही रेस्क्यू आपरेशन से जुड़ी हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग (हवास) की पांच सदस्यीय टीम त्रिशूल पर्वत पर साढ़े पांच हजार मीटर ऊंचाई वाले इलाके में पहुंच गई। रविवार सुबह यह टीम रेकी में दिखे पर्वतारोहियों को रेस्क्यू करने के लिए आगे बढ़ेगी। हवास को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू आपरेशन की विशेषज्ञता हासिल है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी कार्रवाई -अब इस रिजार्ट में नहीं होगी रिव पार्टी, हुआ सीज

तीन सितंबर को मुंबई से नौसेना का 20 सदस्यीय दल त्रिशूल पर्वत की चोटी आरोहण करने के लिए रवाना हुआ। वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के तहत नौसेना के पर्वतारोही माउंट त्रिशूल अभियान पर निकले हैं। 7120 मीटर ऊंची यह चोटी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में है। वीरवार को छह हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-तीन से नौसेना के 10 पर्वतारोही आगे बढ़े। शुक्रवार सुबह करीब 6700 मीटर की ऊंचाई के आसपास दल के पांच सदस्य और एक पोर्टर एवलांच की चपेट में आ गए।इस पर बाकी सदस्य अभियान रोक कर वापस कैंप में लौट आए। लापता सदस्यों की खोजबीन के लिए शुक्रवार दोपहर बाद से रेस्क्यू चल रहा है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग (हवास), वायुसेना, थलसेना और एसडीआरएफ संयुक्त रूप से इसमें जुटे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999