काशीपुर बस स्टैंड पर मिला 4 वर्षीय मासूम, रामनगर चीता पुलिस ने परिजनों से मिलाया।

खबर शेयर करें -

रामनगर चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान काशीपुर बस स्टैंड रामनगर में 4 वर्षीय बालक इस्माइल पुत्र पप्पू निवासी रामनगर लावारिस एवं परेशान अवस्था में मिला। बालक अपनी कम उम्र के कारण अपना पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

कोतवाली रामनगर के चीता मोबाइल में नियुक्त कानि0 संजय कुमार ,कानि0 अमित द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया तथा आसपास खोजबीन कर उसके परिजनों का पता लगाया गया। अथक प्रयासों के बाद बालक को उसकी माता रूबिना एवं पिता पप्पू के सुपुर्द सुरक्षित सकुशल किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बारिश आने से पहले नालों की सफाई तेज, नगर आयुक्त के नेतृत्व में रकसिया और कलसिया नाले में जारी कार्यों का निरीक्षण

अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा रामनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के लिए कानि. अमित गहलोत एवं कानि. संजय सिंह की स्थानीय जनता एवं परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999