देहरादून- होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण का ऐलान, पांच जिलों में शुरू होगी चयन प्रक्रिया

खबर शेयर करें -

 

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में स्वीकृत नियतन के सापेक्ष 30 जून 2026 तक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

मुख्यालय के पत्र संख्या सीजी 133VI/हो.गा./2018/639 दिनांक 28 अप्रैल 2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने भर्ती में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अब इन बेटियों को मिलेगा स्मार्टफोन.।।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती का विज्ञापन 9 जून 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि समाचार पत्रों में इसका प्रकाशन 10 जून 2026 को होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की छानबीन 1 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक की जाएगी तथा भर्ती प्रक्रिया एवं शारीरिक मापतोल 10 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी।

मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला कमांडेंट होमगार्ड्स की होगी। साथ ही यदि किसी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, अवैतनिक अधिकारी अथवा स्वयंसेवक के सगे संबंधी भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो उनकी ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया में नहीं लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दस दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ, 2023 के अंतर्गत अण्डर-14,17 एवं अण्डर-21 बालक/बालिकाओं की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया-निवर्तमान मेयर नगर निगम डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला

भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर शारीरिक मापतोल के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें अंतिम दिवस पर अवसर दिया जाएगा।

मुख्यालय ने सभी जिलों को भर्ती स्थल पर बड़ा नोटिस बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं, जिसमें यह स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा कि आवेदन के साथ प्रस्तुत किसी भी कूटरचित, फर्जी अथवा अमान्य प्रमाण-पत्र के पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  दून विश्वविद्यालय में ‘हिंदू स्टडीज सेंटर’ खोलने का ऐलान, विपक्ष ने सरकार पर लगाए देश को बांटने का आरोप

इसके अलावा 2 अप्रैल 2026 को जारी मुख्यालय के पूर्व निर्देशों का भी अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और नियमसम्मत तरीके से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999