अंकिता भंडारी मामले पर आज देहरादून में महापंचायत, UKD समेत 40 संगठन एक साथ होंगे मौजूद

खबर शेयर करें -

 

mahapanchayat dehradun ankita bhandari murder case

उत्तराखंड की राजनीति और समाज को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सड़कों पर हलचल तेज हो गई है। आज 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘अंकिता न्याय मोर्चा’ के बैनर तले बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है। सुबह से ही लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

महापंचायत में की जाएगी आंदोलन की अगली रणनीति पर चर्चा

महापंचायत में आंदोलन की अगली रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मंच से यह तय किया जाएगा कि न्याय की लड़ाई को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए। साथ ही हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक कराने को लेकर भी ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दहेज के लिए की पत्नी की हत्या!… आरोपी बीएड कॉलेज का मालिक गिरफ्तार

हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग

बता दें अंकिता भंडारी हत्याकांड मुद्दा लंबे समय से जनभावनाओं के केंद्र में रहा है और आज की महापंचायत में इसे प्रमुखता से उठाया जाना तय माना जा रहा है। महापंचायत में केस की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गुलदार के हमले में महिला की मौत: परिजनों से मिलने पहुंचे गणेश गोदियाल, सरकार और वन विभाग को घेरा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999