Ankita bhandari case: CBI जांच की संस्तुति पर श्रेय की जंग तेज, दर्शन भारती ने रखा अपना पक्ष

खबर शेयर करें -

 

ankita bhandari case

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति को लेकर अब श्रेय लेने की होड़ तेज होती दिख रही है। इसी बीच देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और दावा किया कि सबसे पहले उन्होंने ही सीबीआई जांच की मांग उठाई थी, जिसके बाद सरकार को मजबूरन संस्तुति देनी पड़ी।

CBI जांच की संस्तुति पर श्रेय की जंग तेज

प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने अपनी-अपनी तर्ज पर न्याय दिलाने की कोशिश की, लेकिन जनता की नजर में न्याय अभी भी अधूरा था। उन्होंने कहा कि तीन साल तक सीबीआई जांच नहीं हो पाई, जबकि वे लगातार इसकी मांग उठा रहे थे। उनके अनुसार, जब यह मुद्दा व्यापक स्तर पर उठाया गया और दबाव बना, तब जाकर सरकार को सीबीआई जांच की संस्तुति देनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -  श्रीनगरवासियों के लिए बड़ी सौगात : पंच पीपल से स्वीत तक बनेगा 7.5 किमी कॉरिडोर

उर्मिला को पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाकर लाया था देहरादून: दर्शन भारती

उर्मिला सनावर को देहरादून लाने पर भी उन्होंने विस्तार से बात की। स्वामी दर्शन भारती ने बताया कि दिल्ली में गुर्जर समाज के कुछ लोगों के माध्यम से उर्मिला सनावर उनके संपर्क में आई थीं। उन्हें जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, उन्होंने उर्मिला को पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाया और देहरादून लेकर आए, ताकि वह अपना पक्ष सुरक्षित माहौल में रख सकें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पर्यटन को मिला ICRT उपमहाद्वीप जिम्मेदार पर्यटन पुरस्कार-2025 का सिल्वर अवार्ड

उर्मिला के ऑडियो वायरल होने के बाद ही मामले में आया था नया मोड़

स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि उर्मिला सनावर का ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला फिर से तूल पकड़ गया। इस ऑडियो के सामने आने से देहरादून से लेकर दिल्ली तक कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में आए और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। दर्शन भारती ने संकेत दिए कि ऑडियो सामने आने के बाद ही मामले ने नया मोड़ लिया और जांच की दिशा पर भी असर पड़ा।

यह भी पढ़ें -  संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान: सीएम धामी ने विद्यार्थियों को सौंपी छात्रवृत्तियां

उर्मिला सनावर भी कर चुकी है दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी से राजनीतिक लाभ लेना नहीं, बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाना है। बता दें इससे पहले उर्मिला सनावर इस बात का दावा करते दिख रहे है की उनकी वजह से मामले में फिर से सीबीआई जांच हो रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999