5 माह पहले हुआ विवाह,अब ऐसे हो गई 22 साल की नेहा की मौत,जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 5 माह पहले उसका विवाह हुआ था। मृतका के गले पर चाकू का गहरे जख्म हैं। उसकी मौत पर कई तरह की चर्चा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक इस्लाम नगर खटीमा का निवासी अबरार अपने परिवार के साथ सिरोलीकला मे ढाई साल पूर्व बस गया था। उसका विवाह पांच माह पूर्व ग्राम बिहारीपुर थाना देवरनिया जनपद बरेली निवासी नेहा(22) के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आईटीबीपी जवान की मौत


इसके बाद नेहा अपने मायके चली गई थी। सोमवार को ही अबरार अपनी पत्नी नेहा को सुलह के बाद घर सिरोली कला लेकर आ गया था। बताया जाता है कि सोमवार रात नेहा की मौत की सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट पुलिस फोर्स के साथ सिरोली पहुंचे। यहां कमरे में नेहा का शव पड़ा था। उसका गले पर गहरा जख्म था। पति अबरार का कहना है कि नेहा अपने आप पर खुद से चाकू से वार करने लगी थी। उसने जब रोकने का प्रयास किया तो और आक्रामक हो गई।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-यूपी STF के हत्थे चढ़ा UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड मूसा, योगेश्वर राव भी अरेस्ट


जिसके बाद वह परिजनों को मामले की जानकारी देने के लिए के लिए कमरे से बाहर निकल आया। वापस कमरे में आया तो उसका गला कटा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर रात ही मोर्चरी भिजवा दिया। मृतका की मौत पर उसके पति से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999