केदारनाथ में 57.64 फीसदी हुआ वोटिंग, पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा किया मतदान

खबर शेयर करें -

निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के कुशल नेतृत्व में 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन शांतिपूर्वक और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गया है। शाम 6 बजे तक कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

केदारनाथ में 57.64 फीसदी हुआ वोटिंग

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सफलता पूर्वक संपन्न हुए मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी है। इसके साथ ही सभी जनपद वासियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 07-केदारनाथ उप निर्वाचन में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें -  चंपावत -आज सुबह हुए सड़क हादसे में 5 लोग घायल

उन्होंने कहा कि विधान सभा उप निर्वाचन में इस बार कुल 90 हजार, 875 मतदाता थे। जिनमें 45 हजार 956 महिला मतदाता तथा 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इस बार पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।

अगस्त्यमुनि मतगणना केंद्र में पहुंच जाएंगी पोलिंग पार्टियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना कहीं से भी प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : सावधान! इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, 4 August तक बड़ा अलर्ट

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन हेतु मतदेय स्थलों हेतु तैनात अधिकतर पोलिंग पार्टियां आज वापस आना शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग से मिली अनुमति के बाद 07 पोलिंग पार्टियां गुरूवार को लगभग 9-10 बजे तक अगस्त्यमुनि मतगणना केंद्र में पहुंच जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999