Uttarakhand Weather : सावधान! इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, 4 August तक बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

Uttarakhand  Weather Update: आज भी उत्तराखंड का  मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चार अगस्त तक अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज गुरुवार यानी 30 जुलाई को मौसस विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

सावधान! 30 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का खतरा Uttarakhand Weather Update

30 जुलाई के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर चलेगा। ऐसे में इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें -  अब हेलिकॉप्‍टर से Kedarnath जाना हुआ महंगा!, इतने का हुआ टिकट, किराए में 49% तक की बढ़ोतरी

इन जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Yellow Alert

इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। यहां पर कहीं-कहीं जगहों पर गर्जन और तेज बारिश के आसार है। मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बिजली गरजेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को दबोचा

चार अगस्त तक अलर्ट जारी

तो वहीं 21 जुलाई, एक, दो, तीन और चार अगस्त को भी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चार अगस्त तक कई जगहों पर ऑरेंज और कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया। 3 अगस्त और मंगलवार, 4 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, कल दिल्ली से लगेगी चुनावी रणनीति पर मुहर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999