सितारगंज रिश्वत प्रकरण ने पकड़ा तूल: राजस्व कर्मियों के समर्थन में कर्मचारी संगठनों ने 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर/सितारगंज। तहसील सितारगंज में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्व विभाग एवं कर्मचारी संगठनों ने कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष संयुक्त जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जांच पूरी होने से पहले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रही तो 30 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

ज्ञापन में कहा गया है कि 29 जुलाई 2026 को तहसील सितारगंज के वसूली कक्ष में संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा एवं सहायक राजस्व लेखाकार भूपेन्द्र सिंह राणा राजस्व बकायेदार से सरकारी बकाया राशि की वसूली कर नियमानुसार रसीद जारी कर रहे थे। इसी दौरान सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने हस्तक्षेप करते हुए वसूली की धनराशि को रिश्वत की रकम बताते हुए ट्रैप कार्रवाई कर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  विजय दिवस पर सीएम धामी का ऐलान : शहीदों की वीरांगनाएं और माताओं को दी बड़ी सौगात

कर्मचारी संगठनों का दावा है कि संबंधित अधिकारी कलेक्शन मैनुअल की धारा 127 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य कर रहे थे तथा शिकायतकर्ता राजस्व बकायेदार होने के साथ पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में भी नामजद रहा है। उनका आरोप है कि सतर्कता अधिष्ठान ने बिना पर्याप्त तथ्यों, साक्ष्यों और निष्पक्ष जांच के कार्रवाई की, जिससे राजस्व कर्मियों का मानसिक उत्पीड़न हुआ है।

यह भी पढ़ें -  बिना लाइसेंस गैराज चलाने वालों पर अब शिकंजा—परिवहन विभाग सख्त, मैकेनिकों के लिए नए नियम लागू होने की तैयारी।

ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वित्त विभाग के एक-एक अधिकारी को शामिल कर संयुक्त जांच समिति गठित की जाए। साथ ही जांच पूरी होने और दोष सिद्ध होने तक संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी या अन्य विधिक कार्रवाई न की जाए।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत चार घायल

उत्तराखण्ड संग्रह अमीन संघ, उत्तराखण्ड लेखपाल संघ तथा उत्तराखण्ड कलैक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 30 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर होगी।

यह ज्ञापन उत्तराखण्ड संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर, उत्तराखण्ड लेखपाल संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू विष्ट तथा उत्तराखण्ड कलैक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गौरव रावत सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999