उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, अब इन लोगों को भेजे जा रहे हैं नोटिस

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा की। बैठक में मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस और उनकी सुनवाई की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सीईओ ने सभी जिलों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समय पर नोटिस मिलना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित लोगों को सुनवाई के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाए…ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें -  मंत्री रेखा आर्या ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात, समसामयिक विषयों पर की चर्चा

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी जिलों में नोटिस की शत-प्रतिशत छपाई पूरी कर उन्हें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तक पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस से जुड़े मामलों की सुनवाई भी शुरू कर दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सत्यापन अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो और सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड सदन दिल्ली में मुलाकात कर नैनीताल उधम सिंह नगर में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे फिटनेस सेंटर बंद करने की मांग साथ ही भीमताल की अनेक समस्याओं से कराया अवगत

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999