प्रकाश डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

खबर शेयर करें -

77 वां गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल जगत सिंह जंतवाल जी (सेवानिवृत) के द्वारा तिरंगा फहराया गया।
एकेडमी के शिक्षक श्री लाल सिंह जी के द्वारा संविधान के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
इस शुभ अवसर पर एकेडमी के संचालक कैप्टन पी० सी० जोशी जी द्वारा गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाये दी गई व इस राष्ट्रीय पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और प्रत्येक वर्ष की भाती इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया ।
इस शुभ अवसर पर कर्नल निर्मल पांडे जी (सेवानिवृत), श्री सुरेश पांडे जी (पूर्व खेल निदेशक उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), सुबेदार गणेश सिंह (सेना मैडल, सेवानिवृत), श्री चन्द्र शेखर जोशी जी, हवलदार देवकी नंदन जोशी जी(सेवानिवृत), वरिष्ठ अधिवक्ता के सी पंत जी, श्री हरीश पंत जी योगाचार्य वरिष्ठ उप प्रधान आर्य समाज हल्द्वानी व क्षेत्र के सम्मानित सदस्य , मातृ शक्ति, बच्चे , एकेडमी के छात्र – छात्राये व शिक्षक उपस्थित थे ।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999