घंटाघर में बजरंग दल कर प्रदर्शन, युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -



देहरादून के घंटाघर में आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने “लैंड जिहाद” के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध कब्जों और बाहरी लोगों की गतिविधियों के कारण जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहा है।

लैंड जिहाद को लेकर घंटाघर में प्रदर्शन
बजरंग दल के प्रांतीय मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस ओर कदम नहीं उठाए गए तो सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में किया भारी-बारिश अलर्ट जारी

युवती को जबरन सड़क पर रोका
इसी प्रदर्शन के दौरान एक हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती को रोककर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। आरोप है कि युवती के मना करने पर उससे उसका धर्म पूछा गया। यही नहीं, उसकी स्कूटी को जबरन साइड में रुकवाकर उसे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में लगी भयंकर आग, करोड़ों का नुकसान

युवती को जबरन रोककर की बदसलूकी
प्रदर्शन के दौरान हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बजरं दल के कार्यकर्ता एक युवती को रोककर प्रदर्शन में शामिल होने के किये कह रहे हैं। आरोप है कि युवती के मना करने पर उससे उसका धर्म पूछा गया। यही नहीं, उसकी स्कूटी को जबरन साइड में रुकवाकर उसे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

यह भी पढ़ें -  मां के अपमान का बदला खून से लिया, दोस्त पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा

असहज स्थिति में फंसी रही युवती
बताया जा रहा है कि युवती काफी देर तक वहां असहज स्थिति में फंसी रही और बाद में पुलिस की मदद से वहां से निकल पाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों की ओर से बजरंग दल के कार्यकताओं पर सवाल उठाये जा रहे हैं। शायद जिनका उठना लाजमी भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999