हल्द्वानी- राजपुरा चौकी पुलिस का जनता ने किया सम्मान, 6 माह के कार्यकाल में सख्त कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा राजपुरा चौकी पुलिस टीम का जोरदार सम्मान किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मियों के छह महीने के कार्यकाल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में पुलिस द्वारा किए गए निरोधात्मक और अपराध नियंत्रण कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवधि में एनडीपीएस एक्ट के तहत चरस और स्मैक के मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ड्राफ्ट

इसके अलावा अवैध शराब बिक्री पर भी सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 8 शराब तस्करों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं सट्टा खाई-बाड़ी से जुड़े मामलों में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने महिला सुरक्षा और गुमशुदगी के मामलों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों के अनुसार कई गुमशुदा महिलाओं को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

यह भी पढ़ें -  ब्रिटेन में NCA की हिरासत में रामनगर के कैप्टन अजय पंत, 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई..।

ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के तहत नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने, रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के मामलों में भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 वाहनों को सीज किया गया और लगभग 300 चालान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौकी प्रभारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशा और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के डाकपत्थर बैराज पर आतंकी हमला, मची अफरातफरी, इलाके में दहशत

सम्मान समारोह में कई स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें शैलेन्द्र बाली, प्रमोद आर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा जताई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999