उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण धारचूला-तवाघाट मार्ग पर स्थित 170 फुट लम्बा कुलागाड़ पुल एक बार फिर ध्वस्त हो गया है। पुल टूटने से कैलाश मानसरोवर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और चीन सीमा से संपर्क कट गया है।
पिथौरागढ़ (एजैंसी): उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण धारचूला-तवाघाट मार्ग पर स्थित 170 फुट लम्बा कुलागाड़ पुल एक बार फिर ध्वस्त हो गया है। पुल टूटने से कैलाश मानसरोवर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और चीन सीमा से संपर्क कट गया है। मौके पर झीलनुमा पानी एकत्रित होने की आशंका से आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है।
धारचूला पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह ब्रिज 27 अगस्त को ही बनाया गया था। पुराना पुल 18 अगस्त को चट्टान गिरने से टूट गया था। वहीं छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के तेज बहाव में 3 कालेज छात्र बह गए। शनिवार को एक छात्र का शव मिला।


