9वीं के छात्र निकला दरिंदा, 8 लोगों की हत्या, पहले घर में दादा-दादी को मारा फिर स्कूल में…

खबर शेयर करें -

Thailand-school-shooting-bangkok-student-attack-nonthaburi

एक स्कूल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 9वीं क्लास के छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की घटना में तीन टीचर और तीन छात्रों समेत छह की मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल हैं। बता दें कि छात्र स्कूल आने से पहले घर पर अपने दादा-दादी को भी मौत की नींद सुला कर आया। जिसके बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारी ली। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने की आठ लोगों की हत्या

दरअसल ये खौफनाक घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। स्कूल पहुंचने से पहले छात्र ने घर पर दादा-दादी की भी हत्या कर दी। दोनों के शव घर से पुलिस ने बरामद किए।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू से लापता हाईस्कूल की छात्रा की लोकेशन मिलने से उसे बरामद करने दिल्ली रवाना हुई पुलिस टीम…

पहले घर में दादा-दादी को उतारा मौत के घाट

छात्र ने अपने दादा की 9 एमएम पिस्टल फायरिंग के लिए इस्तेमाल की। वो पेशे से एक शिक्षक थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की वजहों की जांच कर रही है। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग, छात्र और राहत-बचाव की टीम मौके पर जुटे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत

आरोपी छात्र वीडियो गेम का शौकीन था

आरोपी छात्र को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमे पता चला कि वो वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। हालांकि अधिकारियों को अभी तक हमले और गेमिंग के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला है।

खुद को भी मारी गोली

जांच में सामने आया कि छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था। स्कूल के शिक्षक की माने तो छात्र पढ़ाई में भी अच्छा था। स्कूल में उसने कभी भी आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया। जिसके बाद अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इसती बड़ी वारदात को क्यों अंजाम दिया। लोगों को मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी।

यह भी पढ़ें -  T20 World Cup 2024 के बाद Rohit-Virat ने कहा टी20 को अलविदा, चैंपियन बन किया खेल का अंत

गोलियों की आवाज सुनते ही क्लासरूम में छिप गए छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी वो भागकर क्लासरूम में छिप गए। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी एक दूसरे को संभाल रहे थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999