रुड़की में बड़ा हादसा : चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख पुकार

खबर शेयर करें -

रुड़की में बड़ा हादसा : चलती कार में लगी आग

रुड़की में मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर अचानक चलती कार में आग लग गई. आग की लपटें देख उसमें बैठे लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई.

आग का गोला बनी चलती कार

घटना रविवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे. जो रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. कार जैसे ही मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंची तो चालक को कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया. धुआं देख चालक ने कार रोक ली. देखते ही देखते कार में आग लग गई.

यह भी पढ़ें -  ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग की लपटें देख कार में बैठे सभी लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान गंगनहर पटरी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक कार 90 प्रतिशत जल चुकी थी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं अब बना इतिहास:- आईटीसी ने संभाली कंपनी:- स्थानीय लोगों को है यह उम्मीदें,
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999