सिडकुल में प्रेमी ने युवती की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की तलाश

खबर शेयर करें -

सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या का आरोप युवती के प्रेमी पर है।

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।

यह भी पढ़ें -  Weather update: उत्तराखंड में मौसम को लेकर IMD ने की ये भविष्यवाणी, यहां जानें अपडेट

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग मानी जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों पर भी जांच कर रही है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले में जांच जारी है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Delhi Vs Railways: कब है विराट कोहली का रणजी मैच?, कहां देखे ‘फ्री’ में लाइव मुकाबला?

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999