देवभूमि की शांत वादियों में फिर आया महिला से दुष्कर्म का मामला सामने, कर दी ऐसी हालत कि……..

खबर शेयर करें -

देहरादून की शांत वादियों में अपराध कैसे अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। इसका अंदाजा इस दर्दनाक घटना से लगाया जा स‍कता है,यहां एक वहशी दरिंदे ने पहले जबरन घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार देर रात घर में घुसे आरोपित ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला को आइसीयू में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि तीन जुलाई की रात को उनकी बेटी घर पर सो रही थी,इसी दौरान आरोपित अनस ने दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 400 के पार..

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी को लगा कि शायद किराएदार आए हैं तो उसने दरवाजा खोल दिया। मौका पाकर आरोपित घर के अंदर दाखिल हो गया और उनकी बेटी के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया,इसके बाद आरोपित ने जमकर उसकी पिटाई की और गर्दन व कमर पर लात घूसे से प्रहार किया। उनकी बेटी चिल्लाई तो आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे, इसी बीच आरोपित वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली चिकित्सा में लापरवाही आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तीन सदस्यों की जांच समिति का किया गठन

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999