भाजपा की एक महिला नेता को शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा

खबर शेयर करें -

परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में मौके पर ही पकड़ा और जमकर की पिटाई

हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। यहां भाजपा की एक महिला नेता को शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रेमी की पत्नी और उसके परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही दोनों का चैट भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  कौन हैं नाव्या हरिदास? वायनाड में देंगी कांग्रेस की प्रियंका गांधी को टक्कर, जानें यहां

महिला नेता के पति की हो चुकी है मृत्यु

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री का शादीशुदा युवक के साथ लंबे समय से अफेयर चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नेता के पति को इस रिश्ते की भनक लग गई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस भी होती थी। बताया जा रहा है कि इस तनाव के कारण महिला नेता का पति डिप्रेशन में चला गया और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  NEET पेपर लीक पर BJP का पलटवार, बोले नकल माफिया को नहीं बख्शेंगे, कांग्रेस राजनीति बंद करे

ढाई साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री कल्पना (काल्पनिक नाम) का कनखल निवासी सचिन शर्मा के साथ पिछले ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह घटना बीती रात की है जब भाजपा नेत्री अपने प्रेमी से मिलने गार्डन पहुंची थी। वहीं, प्रेम सचिन की पत्नी को अपने पति की गतिविधियों पर शक हो गया था। इसके बाद जैसे ही उसका पति घर से निकला पत्नी ने अपने परिजनों के साथ उसका पीछा किया और गार्डन में दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रेमी और भाजपा नेत्री की जमकर पिटाई कर दी

यह भी पढ़ें -  मतदान प्रतिशत बढाने हेतु जनपद नैनीताल के मतदाताओं के साथ समस्त प्रवासी मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप टीम द्वारा चलाया गया विषेश अभियान

वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे को तूल देने में जुट गई हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999