पर्यटकों से भरी नाव डूबने से 21 लोगो की हुई मौत।

Ad
खबर शेयर करें -


गंभीर घायलों को अस्पतालो में भर्ती किया गया है। पीएम मोदी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख देने के करी घोषणा।

केरल में ओट्टुम्पुरम के समीप पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के समुद्र में डूब जाने से 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा अधिक भीड़ होने के कारण हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण (डी0एल0आर0सी0) सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुर्इ


स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने स्वास्थ्य विभाग को नाव दुर्घटना में घायलों के उपचार और उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिए है। घायलों को परप्पनंगडी, थनूर, तिरूर और तिरुरंगाडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


वही बता दे की एम्बुलेंस,दमकल विभाग और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव अभियान चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे की मुख्य वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नौका को तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  शांतिपुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा घटना में शामिल तीन लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,JCB मशीन पकड़ने के बाद बढ़ी थी रंजिश।


बता दें कि नाव में क्षमता से अधिक भार हो जाने की वजह से उसके असंतुलन का खतरा बना रहता है। फिलहाल जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999