ज्वैलर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान हुआ स्वाहा

खबर शेयर करें -

, लक्सर: शहर में ज्वैलर्स की दुकान में आग लग गई. आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया. अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं. इससे और ज्यादा नुकसान हो जाता. गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं हुई.

गुरुवार सुबह लक्सर के बाजार में स्थित वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में अचानक धुआं निकलता देखा गया. आनन फानन में दुकान मालिक पवन कुमार वर्मा को फोन पर सूचना दी गई कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है. ये सुनते ही दुकान मालिक तुरंत दुकान पर पहुंचे. उन्होंने भी देखा कि दुकान के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. आसपास के लोग भी दुकान में आग लगी देख मौके पर इकट्ठा हो गए.

यह भी पढ़ें -  भक्ति में डूबे कांवड़ यात्री स्वच्छता भूले, हरिद्वार में छोड़ गए 150 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा

पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. मगर तब तक दुकान में रखा फर्नीचर बर्बाद हो गया. गनीमत यह रही कि समय से लोगों ने आग को देख लिया. इससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं और एक बड़ा नुकसान होते-होते बच गया. आग से ज्वैलर्स की दुकान में काफी नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें -  गोला खनन संघर्ष समिति के धरने में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दिया अपना समर्थन

वर्मा ज्वैलर्स के मालिक पवन वर्मा ने बताया कि सुबह मेरे पास फोन आया कि आपकी दुकान में धुआं निकल रहा है. यहां आकर देखा तो दुकान के अंदर भयंकर धुआं और आग की लपटें नजर आ रही थी. आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया है. मगर दुकान का सारा फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया है. काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है.

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने एम्स ऋषिकेश मे PICU का किया शुभारंभ

आपको बता दें कि बाजार में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी एक मेडिकल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. बाजार में ही एक टेलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999