हल्द्वानी: रामपुर रोड पर खड़ी इनोवा कार में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक,देखे video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रामपुर रोड के पास सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इनोवा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की है।

Video- https://youtube.com/shorts/aOym4hCEwa0?si=nAPFX5O2uVtXxNgf

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए छात्र-छात्रा लोगों ने किया हंगामा मामला दर्ज

वे रामपुर रोड वैध के यहां गए थे और कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई।फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999