पंखुड़ियां संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

खबर शेयर करें -

लालकुआं।
पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को लालकुआं की निर्धन बस्ती में सर्दी के मौसम को देखते हुए वस्त्र वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि संस्था विगत 16 वर्षों से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वस्त्र वितरण मुहिम वर्ष में दो बार—सर्दी और गर्मी के मौसम में—चलायी जाती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-दर्दनाक हादसा, चालक की मौके पर ही मौत

उन्होंने बताया कि वितरित किए गए कपड़े संस्था के क्लॉथ हाउस में संस्था के सदस्यों एवं समाजसेवियों द्वारा दान स्वरूप दिए गए थे, जिन्हें छांटकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में डॉली अग्रवालपंकज गोस्वामी तथा पूर्व सैनिक दीपू मेहरा भी उपस्थित रहे। संस्था के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999