समधी संग अवैध संबंध के चलते हैवान बनी मां, प्रेमी के साथ मिलकर किया बेटी का मर्डर… फिर नहर किनारे फेंका शव

खबर शेयर करें -

a mother turned violent due to an illicit relationship with her
.

UP Crime News: कासगंज जिले के सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में अपने कथित अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी…

UP Crime News: कासगंज जिले के सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में अपने कथित अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। कासगंज की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद मृतका की मां यास्मीन और यास्मीन के समधी रहीस अहमद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पहुंचे विशालकाय भालू का देर रात वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू वीडियो और डिटेल…..

जानिए पूरा मामला 
एसपी ने विस्तार से बताया कि सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में 26 दिसंबर को रामछितोनी बंबा के पास एक युवती का शव बरामद हुआ था, जिसको पहचान सबनूर (25) के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद सबनूर की मां यास्मीन ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच और पूछताछ के दौरान सामने आया कि यास्मीन के उसके रिश्तेदार (समधी) रहीस अहमद के साथ अवैध संबंध थे। इस संबंध की जानकारी सबनूर को हो गई थी और वह इसे उजागर करने की बात कह रही थी।

यह भी पढ़ें -  इन जिलों में तेज बारिश और ओलों की चेतावनी,सावधान रहें
PunjabKesari
.

हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव 
पुलिस के मुताबिक, इसी डर से यास्मीन और रहीस अहमद ने मिलकर सबनूर की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को रामछितोनी बंबा के पास सड़क किनारे फेंक दिया और उसके पहने हुए जेवरात भी उतार लिए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने यास्मीन और रहीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है तथा पहले दर्ज दहेज हत्या की धाराओं को हटाकर हत्या से संबंधित धाराएं लगायी गयीं। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999