2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा, 7 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे लोग

खबर शेयर करें -

उत्तर भारत में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Ka Mausam cold day
भीषण ठंड में आग बना सहारा, फोटो पीटीआई

झारखंड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया जिसके बाद मंगलवार को राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल है. इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है.

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में युवक की मौत
Jharkhand-Ka-Mausam
झारखंड का मौसम, आईएमडी की विज्ञप्ति

गुमला का तापमान गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बहू ने अपने ससुर और उसके दोस्त पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है. हालांकि उसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें -  बारात में टेंट लगाकर वापस आते समय वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, चार गंभीर घायल

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

रांची – 7.2 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 9.3 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 4.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो-थर्मल – 6.7 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 7.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 3.7 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 6.9 डिग्री सेल्सियस
सराइकेला – 6.8 डिग्री सेल्सियस
पाकुर – 6.5 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 2.2 डिग्री सेल्सियस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999