Uttarkashi के जंगल में लगी भीषण आग, 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर

खबर शेयर करें -

uttarkashi-uttarakhand-forest-fire

Forest Fire In Uttarkashi Barethi: उत्तराखंड में जंगल की आग थमने का नाम ही नहीं ल रही है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब ताजा मामला उत्तरकाशी से सामने आ रहा है। यहां बड़ेथी के जंगल में भीषण आग लग गई। जिसके चलते एक गेस्ट हाउस में धुंआ भर गया। जिसके बाद वहां ठहरे 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उत्तरकाशी बड़ेथी के जंगल में लगी भीषण आग! Forest Fire In Uttarkashi Barethi

दरअसल बीती देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के समीप जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलकर आवासीय बस्ती और गंगोत्री हाईवे के करीब पहुंच गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  क्या है CAA? चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले सरकार कर सकती है लागू, जानें यहां

70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर

आग की वजह से एक गेस्ट हाउस में भी धुंआ भर गया। जिससे वहां रह रहे लोगों के लिए खतरे की स्थिति बन गई। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पहाड़ से लेकर मैदान तक जंगलो में आग ही आग

बता दें कि गर्मी की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान दोनों के जंगल जल रहे हैं। आग गांवों तक भी पहुंच रही है। जिसकी वजह से हाल ही में कर्णप्रयाग में एक महिला की मौत हो गई । तो वहीं विकासनगर में एक स्कूल भी जल गया। गढ़वाल की बात करें तो एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर जंगल में आग लगी है। वहीं नई टिहरी और पौखाल रेंज के जंगल में भी आग लगी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999