आज देहरादून पहुंचेंगे Nitin Nabin, पहले ही दिन कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

खबर शेयर करें -

 

bjp-national-president-nitin-nabin-on-a-three-day-visit-to-dehradun

उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारिया जोरो पर है। इसी को धार देने के लिए बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे है। तीन दिवसीय इस दौरे के लिए वो आज गुरुवार, 28 मई को देहरादून (Dehradun) पहुंचेंगे। बताते चलें कि अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला दौरा है। जिसको लेकर पार्टी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पहले ही दिन नितिन नवीन दो अहम बैठक करेंगे।

आज देहरादून पहुंचेंगे Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। जहां वो आज शाम को देहरादून पहुंचेंगे। शाम 04:35 बजे वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट पर वो भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। इस दौरान उसके पीछे कोई बड़ा काफिला नहीं होगा। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक 25 स्थानों पर उसका स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- पूर्व मुख्य सचिव को मिली ये अहम जिम्मेदारी

पहले दिन कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचते ही सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्षकोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 6:15 से कमेटी की बैठक शुरू होगी। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिसके बाद मंत्री समूह के साथ उनकी बैठक होगी। इस बैठक में वो प्रदेश की सरकार के कामकाज, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें -  यहां शेरवानी खरीदने के लिए निकला दूल्हा हुआ गायब

शुक्रवार को सीएम धामी से करेंगे मुलाकात

अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह को राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे। जिसके बाद वो पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वो राजपुर के वेलकम होटल पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से विभिन्न बैठके की जाएंगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999