देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने एक शख्स को कुचला, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

खबर शेयर करें -

 

dehradun kanwli road accident

देहरादून से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कांवली रोड पर डंपर ने सड़क पर चल रहे शख्स को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

देहरादून के कांवली रोड पर डंपर ने एक शख्स को कुचला

घटना बुधवार सुबह की है। कांवली रोड पर लोडेड डंपर ने सड़क पर चल रहे शख्स को कुछ दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है मृतक शख्स श्रमिक था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। जिसके चलते सड़क जाम हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में गणपति बिहार में चलाया गया सफाई अभियान
accident in dehradun
कांवली रोड पर डंपर ने एक शख्स को कुचला

आरोपी चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को देख पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन फिर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर लगे होल्डिंग ओर पोस्टर तक फाड़ दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999