लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट का चोरगलिया में भारी विरोध, फोर्स तैनात, हंगामा ही हंगामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़– लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को आज चोरगलिया में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट रविवार को चोरगलिया पहुंचे जहां वह दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ही थे की भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

वही ग्रामीणों के भारी विरोध को भांपते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी एक्टिव हुआ, उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन लोग नहीं माने विधायक के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे और यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए जिनको पुलिस ने हटाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड- Sonprayag Kedarnath Ropeway Project: अदाणी ग्रुप को मिला केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का टेंडर

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे कई लोगों ने ग्रामीणों से विधायक की बात सुनने की अपील भी की लेकिन ग्रामीण आक्रोश में थे उन्होंने एक न सुनी।

दरअसल मामला बताया जा रहा है कि चोरगलिया में वेटरनरी डॉक्टर के तबादले के बाद से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित थे। कई ग्रामीणों का यह कहना था वेटरनरी डॉक्टर क्षेत्र में दिन-रात लोगों के जानवरों के इलाज के लिए तत्पर रहते थे विगत माह उनके द्वारा फेसबुक पर कोई टिप्पणी की गई थी जिसके बाद से ही उनका तबादला हुआ। जिस तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण विधायक से काफी गुस्से में थे।

यह भी पढ़ें -  char dham yatra news : यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वही ग्रामीणों का कहना था कि बैटनरी डॉक्टर का तबादला तत्काल निरस्त होना चाहिए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999