सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। यहां आज व‍िकासनगर तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाल एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या यूके07सीडी-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर आ रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जन समस्याएं सुनी उनका निस्तारण करने के लिए तत्काल संबंधित विभाग को निर्देश दिए


मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान निवासी दुचाणु तहसील मोरी और पंकज कुमार निवासी कालसी के रूप में हुई है। युवकों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999