जासूसी के आरोप में डीआरडीओ का एक वैज्ञानिक गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट को देता था गोपनीय जानकारी

खबर शेयर करें -

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पाकिस्तानी एजेंट के साथ जानकारी पहुंचाने का आरोप है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बताया कि डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- ” राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान “से सम्मानित हुए प्रकाश उपाध्याय

वैज्ञानिक पुणे में डीआरडीओ के ब्रांच में काम कर रहा था। जांच में व्हाट्सएप संदेशों, वॉयस कॉल, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के गुर्गों के साथ संपर्क का पता चला।

देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप

एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के देवसिंह मैदान में बहुउद्देशीय विधिक चिकित्सकीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया

मामला हनीट्रैप से जुड़ा

एटीएस अधिकारी ने कहा कि यह मामला हनीट्रैप का है। उसे गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999