जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, अपने स्टूडियो में फंदे पर लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि देसाई का शव मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित रायगढ़ के कर्जत इलाके में उनके एन डी स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया।

यह भी पढ़ें -  06.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ चौकी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस देसाई के स्टूडियो पहुंची। उन्होंने कहा कि देसाई की मौत के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। देसाई ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया था। उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में कला निर्देशन के लिए जाना जाता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999