दो लड़कों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां सोमवार की देर रात आईपीएस स्कूल के पास एक बाइक पोल से टकरा गई और इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों युवकों में से एक युवक इकफाई विश्वविद्यालय में बीए, एलएलबी का छात्र था जोकि बिहार का रहने वाला था। बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

यह घटना सोमवार देर रात की है और इस दुर्घटना के दौरान इक्फाई विवि के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 22 वर्षीय सुधांशु शुक्ला और 24 वर्षीय अंकित तिवारी की मौत हो गई ,बताया जा रहा है देर रात को यह दोनों बाइक से भाऊवाला से इकफाई विश्वविद्यालय के लिए आ रहे थे। दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला के समीप एक पोल से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  चारधाम के लिए हुए अब तक 30 लाख से ज्यादा पंजीकरण, बाबा केदार के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह


पुलिस ने इन दोनों के शवों को विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस दुर्घटना की जांच और शवों का पोस्टमार्टम आज मंगलवार के दिन कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999