गुलदार के हमले में महिला घायल ,हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा घटनाक्रम में नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के चापड़ गांव निवासी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी है।

जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाएं जंगल में जानवरों के लिए चारा काटने गई हुई थी कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया साथ गई महिलाओं के हल्ला करने के बाद गुलदार महिला को वही छोड़ जंगल की ओर भाग गया, ग्रामीणों को दी गई सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  बैंक में 1544 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता, सैलरी जल्द करें आवेदन


महिला का नाम कमला उप्रेती पत्नी मोहन चंद्र उप्रेती है। जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने महिला को हर संभव उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999