राह चलती किशोरी को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया युवक, करने लगा अश्लील हरकत

खबर शेयर करें -
रुड़की में किशोरी के साथ छेड़छाड़

रुड़की से किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक ने राह चलती बच्ची को सुनसान जगह में ले जाकर अश्लील हरकत की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

राह चलती किशोरी को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया युवक

मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार दोपहर में एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गांव की एक दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे शुभम नाम के युवक ने किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गैर-पंजीकृत और निम्न स्तर के नशा मुक्ति केंद्रों पर होगी कार्रवाई, एक्शन में धामी सरकार

किशोरी के साथ अश्लील हरकत

बताया जा रहा है कि वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ काफी देर तक अश्लील हरकतें की। ​इस दौरान किशोरी की छोटी बहनों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला रुकी, जिसे बच्चियों ने पूरी आपबीती सुनाई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-किच्छा के बीच हाईवे में वन विभाग के उड़नदस्ते ने पकड़ी बेश कीमती लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली…

भीड़ ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी शुभम को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षा के साथ थाने पहुंचाया है। चूंकि मामला दो अलग समुदायों के बीच का है, इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए आला अधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999