सहस्त्रधारा में हादसा: खाई में गिरने से एक शख्स की मौत, शव बरामद

खबर शेयर करें -

 

सहस्त्रधारा में हादसा_ खाई में गिरने से एक शख्स की मौत, शव बरामद

देहरादून के सहस्त्रधारा में बीती देर रात एक शख्स खाई में जा गिरा। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहस्त्रधारा में खाई में गिरने से एक शख्स की मौत

घटना शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा के पास एक व्यक्ति 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: 10 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मृतक की शिनाख्त जारी

रेस्क्यू टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999