
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि लालकुआं में घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को रोस्टर के माध्यम से होम डिलीवरी की जाएगी। फीफो के तहत होम डिलीवरी के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को लालकुआं की सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा पटेल नगर, शास्त्री नगर, नर्सरी, टेंट चौराहा, पुराना बिंदुखता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी और 31 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर वितरित किया जाएगा।
उधर जिला प्रशासन, नैनीताल द्वारा प्रसारित टोल फ्री नम्बर 1077, टेलीफोन नम्बर 08942-231179, 05842-231178 और व्हाट्सएप नंबर 8272080884 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल की मोबाइल नंबर के माध्यम से शनिवार को कुल 45 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के सबंध में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करायी गयी जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के संचालकों को अवगत कराते हुए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित करते हुए समस्या का समाधान कराया गया


