किशोरी को भगाने वाला आरोपी पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमा। झनकईया पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को किच्छा लालपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुस्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा बढ़ोत्तरी कर उसे न्यायालय पेश किया। जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

झनकईया थानाक्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री 11 दिसंबर को देर शाम करीब चार बजे कपड़े लेने खटीमा बाजार गई थी। जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। बाद में जानकारी पता करने पर पता चला कि शिव कालौनी का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस ममाले में पुलिस ने 12 दिसंबर को शिव कालौनी निवासी अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक मनोज देव को सूचना मिली कि आरोपी अमित किशोरी के साथ किच्छा लालपुर में है। इस पर उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी अमित को बुधवार को किशोरी के साथ बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर किया प्रचार


थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363 के साथ 366, 376 व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर उसे न्यायालय पेश किया गया। जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement