अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड ने ली जनपद नैनीताल में चल रहे एसआईआर की समीक्षा

खबर शेयर करें -

जनपद में गणना फार्मों के डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

डिजिटलाइजेशन हेतु अतिरिक्त डाटाएंट्री ऑपरेटर लगाए जाने के दिए निर्देश

कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष फोकस करते हुए बीएलओ को सहयोग करने के दिए निर्देश

नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं के सहयोग एवं डिजिटलाइजेशन कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु मोबाइल टीम तैनात करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी (नैनीताल) 20 जून 2026 सूवि।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की उपस्थिति में राज्य अतिथि गृह हल्द्वानी में जनपद नैनीताल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आंदोलनरत उपनल महिला कर्मी की ब्रेन हेमरेज से दर्दनाक मौत, उपनल महासंघ ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस दौरान उन्होंने विधानसभावार गणना फार्म डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी, भीमताल, हल्द्वानी एवं नैनीताल में वर्तमान में डिजिटलाइजेशन कार्य औसत से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन गणना फॉर्म के डिजिटलाइजेशन हेतु सुबह एवं सायंकाल को बूथवार समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को लक्ष्य के अनुरूप समय पर करना है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में डिजिटलाइजेशन की प्रगति कम है वहॉं विशेष फोकस किया जाय तथा डाटाएंट्री
ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि डिजिटाईजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हेंड के रुप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की भी तैनाती की जाय।

यह भी पढ़ें -  पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा इस तारीख को होगी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि ऑनलाइन गणना फार्म भरने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए तथा सभी शेडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहिन हैं उन बीएलओ को सहायता दी जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य समयबद्ध कार्य होता है एसआईआर कार्य भी समयबद्ध कार्य है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की स्थिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन का कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी नहीं हैं वहॉं के गणना फॉर्म केन्द्र में लाकर डिजिटाइजेशन का कार्य करें।उन्होंने कहा कि जो घर बंद मिलते हैं उनमें तीन बार जाएं, बूथ लेबल एजेंट को साथ ले जाएं और
डॉक्युमेंटेशन करें।

यह भी पढ़ें -  77वां गणतंत्र दिवस: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को बीएलओ एप्प के नए मॉड्यूल्स का भी प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच डी पाण्डे सहित सभी उपजिलाधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999