हाई अलर्ट पर प्रशासन!, देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, DM की लोगों से अपील

खबर शेयर करें -

 

Dehradun dm ashish chauhan डीएम देहरादून डॉ आशीष चौहान


भारत  मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी देहरादून में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विशेष रूप से 20 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागाध्यक्षों, विभागीय नोडल अधिकारियों एवं त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) को उच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश से हाई अलर्ट पर प्रशासन!

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में स्थापित समस्त आपदा प्रबंधन व आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को पूर्ण रूप से सक्रिय कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार मौजूद रहकर स्थिति पर निगरानी रखने तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

18, 19 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को रेड

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18, 19 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को रेड अलर्ट और 21 जुलाई को पुनः ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, जलभराव, भूस्खलन तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन भारी!, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट – Uttarakhand Weather

आपदा प्रबंधन और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहेंगी सक्रिय

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागीय नोडल अधिकारी व क्विक रिस्पांस टीमें आगामी अवधि में 24 घंटे सक्रिय रहें। भूस्खलन और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक मानव संसाधन, मशीनरी, जेसीबी, राहत व बचाव उपकरणों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके।

आपदा की सूचना तत्काल डीईओसी को दी जाए

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और आपदा की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) को उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें -  सारथी फाउंडेशन समिति के स्थापना दिवस का तृतीय वार्षिकोत्सव माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल मुख़ानी रोड पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूम धाम से हुआ सम्पन्न

साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति की सतत निगरानी करें। जिससे किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।

लोगों से की ये अपील

जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का गंभीरता से लें। अनावश्यक रूप से नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर जाने से बचें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999